फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाबियों से रंगदारी वसूलने वाले पंजाबी गैंग्स पर कड़ा प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बदली रणनीति: कनाडा पुलिस का एक्शन प्लान, पंजाब मूल के अफसरों को सौंपी कमान
विज्ञापन

-
हलवारा
कंवरपाल। कनाडा में पंजाबी समुदाय को निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने वाले संगठित गैंग्स पर शिकंजा कसने के लिए अब निर्णायक रणनीति तैयार हो गई है। लगातार बढ़ रही गोलीबारी, धमकियों और हत्याओं की घटनाओं से न केवल पुलिस, बल्कि सरकार और आम जनता भी गंभीर दबाव में है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कनाडा पुलिस ने नई नीति अपनाते हुए पंजाबी मूल के पुलिस अधिकारियों को अंडरकवर एजेंट बनाकर इन गिरोहों में घुसपैठ कराने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंजाबी गैंगस्टर समूह अपने ही समुदाय के कारोबारियों, रियल एस्टेट एजेंटों और उद्योगपतियों को रंगदारी के लिए निशाना बना रहे हैं। बीते महीनों में फिरौती की मांग पूरी न होने पर हुई सैकड़ों गोलीबारी की घटनाओं ने जनता के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। इसी के मद्देनजर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में तैनात पंजाब मूल के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि वे भाषा, संस्कृति और नेटवर्क की समझ के बल पर गैंग्स के भीतर तक पहुंच बनाकर ठोस सबूत जुटा सकें।
विज्ञापन

सरी में गैंग गतिविधियां चरम पर
वैंकूवर क्षेत्र के सरी शहर को गैंग गतिविधियों का गढ़ माना जा रहा है। यहां पंजाबी मूल के अनुभवी पुलिस अधिकारी और गैंग एक्सपर्ट सार्जेंट जग खोसा को इन गिरोहों पर नकेल कसने की कमान दी गई है। उनकी टीम में महिला और पुरुष, दोनों वर्गों के अधिकतर अधिकारी पंजाबी मूल के हैं। बढ़ते जनाक्रोश ने सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।
छात्रों की भर्ती सबसे बड़ी चिंता
सार्जेंट जग खोसा ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, अर्श डल्ला, डोनी बल और मोहब्बत रंधावा जैसे गैंग अब स्टडी वीजा पर कनाडा आए युवाओं को अपराध में झोंक रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस चार आरोपियों को पकड़ती है तो गैंग चार नए युवकों की भर्ती कर लेते हैं। पीआर और इमिग्रेशन नियमों में सख्ती के कारण मानसिक तनाव झेल रहे छात्र कर्ज चुकाने और जल्द पैसा कमाने के लालच में अपराध की राह पकड़ रहे हैं।
गैंगवार और हत्याओं से दहशत
पिछले दिनों लुधियाना के सुधार निवासी नवप्रीत धालीवाल, बलजिंदर गरचा उर्फ बिंदर गरचा समेत कई लोगों की हत्या कर दी गई। सरी में शार्प शूटर नसीम मोहम्मद उर्फ लिटल मैन उर्फ सरटी को उसके घर में गोली मारकर जला दिया गया। उस पर सरी और वैंकूवर में कई हत्याओं के आरोप थे। इसके अलावा ग्रीनवुड में जन्मदिन मना रहे वरिंदर सिंह और कुलदीप सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नेताओं ने माना खतरे की घंटी
उत्तरी सरी के विधायक मंदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जब हर समय रंगदारी की धमकी का डर हो तो कोई निवेश कैसे करेगा। लोग कारोबार, घर खरीदने और बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं। वहीं लिबरल पार्टी के सांसद परम बैंस ने भी सख्त कानूनों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि कनाडा में खामोश जंग चल रही है, जो पंजाबी समुदाय और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन


बाहर भी अपने ही थे...
रंगदारी न देने पर घर पर फायरिंग के बाद कनाडा छोड़ने को मजबूर एक परिवार की मुखिया महिला ने पंजाबी छात्रों से अपील की है कि हमारे परिवार ने 40 साल की मेहनत से यहां साम्राज्य खड़ा किया था। अमीर एक दिन में नहीं बना जा सकता। अपराध का रास्ता अंततः जेल या मौत की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से 22–23 साल के दस्तारधारी युवक को गोलियां चलाते देखा। बाहर भी अपने ही थे, किस पर गोली चलाते?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें