हरियाणा के यमुनानगर से एक खतरनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार पहले एक साइकिल को टक्कर मारती है इसके बाद पार्किंग में खड़ी कार से जोर से टकरा जाती है। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।