सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन ने हैदराबाद दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को एक-एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एक कार्यक्रम के दौरान राह ग्रुप के राष्ट्रीय चेयरमैन व केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ ने कहा है कि हैदराबाद पुलिस का यह कदम देश में बेटियों की इज्जत से खेलने की सोच रखने वालों के लिए एक सबक के रुप में मिसाल बन जाएगा।