फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

325 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, वाघा सीमा पर माला पहना हुआ स्वागत

Fri, 27 Nov 2020 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
जत्थे को रवाना करते एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन के लिए 325 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हॉल परिसर में गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने जत्थे की अगुवाई कर रहे एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह भलाईपुर, गुरमीत सिंह बूह, हरपाल सिंह जल्ल और बलविंदर सिंह वेंईपुई को सिरोपा देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


जत्थे में शामिल श्रद्धालु अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश किया। वहां पीएसजीपीसी के अध्यक्ष भाई सतवंत सिंह समेत कार्यकारिणी सदस्यों व ईटीपीबी के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें चाय-पानी का लंगर छकाया गया। पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय श्रद्धालुओं के दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी कोरोना रिपोर्ट की भी जांच की है। 

सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं को बसों से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के लिए रवाना कर दिया गया। कोरोना वायरस के कारण इस बार पाकिस्तानी सरकार ने श्रद्धालुओं को केवल पांच दिन का वीजा जारी किया है। 179 श्रद्धालुओं को वीजा देने से इंकार कर दिया गया। जत्था एक दिसंबर को वतन लौटेगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार श्रद्धालुओं को 15 दिन का वीजा जारी करे : लौंगोवाल 
लौंगोवाल ने कहा कि पाकिस्तानी दूतावास ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वीजे इस बार रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तान सरकार को 15 दिन का वीजा देना चाहिए था। श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन के साथ-साथ अन्य गुरुद्वारा साहिब के दर्शन भी करना चाहते हैं। इस बार श्रद्धालु वीजा अवधि कम होने के कारण वह अन्य गुरुद्वारों के दर्शन नहीं कर पाएंगे। श्रद्धालु सिर्फ श्री ननकाना साहिब में ही रहेंगे। पाकिस्तान सरकार का यह रवैया निंदनीय है। 

एसजीपीसी की ओर से नहीं दी गई जानकारी, श्रद्धालु परेशान 
जिन श्रद्धालुओं के वीजा जारी नहीं हुए, एसजीपीसी ने उन सभी को समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं करवा पाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिजनों व भारी सामान के साथ एसजीपीसी परिसर पहुंच गए। एसजीपीसी अधिकारियों ने जब उन्हें जानकारी दी कि उनके वीजा जारी नहीं हुए हैं तो वह निराश हो गए। लुधियाना निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि एसजीपीसी को उन्हें सूचित करना चाहिए था। वह घर से गुरुधामों के दर्शन की उम्मीद से निकले थे। एसजीपीसी की लापरवाही से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें