फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राहत की फुहार... 39 डिग्री पर आया तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश से शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल का मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में बाजारों में भीड़ देखी गई और सुखना लेक लोग घूमने गए। हालांकि दोपहर बाद जब धूप निकली तो लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन दो दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर था।
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वीरवार रात से लेकर शुक्रवार तक शहर में करीब 7 मिमी बारिश हुई है। सुबह 11 बजे से शहर में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया जबकि दोपहर 12 बजे से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। दोपहर 2 बजे तक लोगों को राहत रही। हालांकि उसके बाद धूप निकली तो उमस से लोग परेशान हुए लेकिन पिछले दिनों की तुलना में मौसम बेहतर रहा। शाम को भी लोग सुखना लेक, सेक्टर-17 मार्केट, पाकों समेत कई जगहों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें