फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल देख उड़े दुकानदार के होश, छोटी सी दुकान और विभाग ने भेजा इतने लाख का बिल

Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
बिजली बिल दिखाता दुकानदार।
विज्ञापन

बिजली का बिल देखकर एक दुकानदार के होश उड़ गए। इसी के साथ बिजली विभाग पर सवाल भी खड़े हो गए हैं। युवक को विभाग ने 117360 रुपये का बिल थमा दिया। विभाग ने जिसे यह बिल भेजा है वे एक छोटी सी दुकान चलाता है। मामला पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब का है।

विज्ञापन


दुकानदार का कहना है कि बिल बिना खपत दर्ज किए ही थमाए जा रहे हैं। दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि वह कनफैक्शनरी की छोटी सी दुकान करता है। दुकानदार ने बताया कि उस समय होश उड़ गए जब उसे बिजली विभाग ने 117360 रुपये का बिल थमा दिया। समाजसेवी ज्योति प्रसाद ने बताया कि साधारण परिवार से संबंधित दीपक कुमार छोटी सी दुकान से अपना घर चलाता है। 

बिजली विभाग की लापरवाही ने उसे व उसके परिवार को संकट में डाल दिया है। बिल ना जमा करवाने की सूरत में कनेक्शन काटने की बात भी विभाग के मुलाजिमों ने दीपक से कह दी है। इिससे उसको अपनी रोजी-रोटी छिनने का डर भी बना है। 
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि उसका मीटर साथी चरनजीत कुमार पुत्र देवी दास के नाम पर है। पिछली बार उसका बिल कुल 2100 रुपये आया था, जिसमें से कुछ पैसे उसने जमा करवा दिए थे। उसने बताया कि इस बिल में खपत किए गए यूनिटों की संख्या भी जीरो लिखी हुई है, इसके अलावा 98757 रुपये एनर्जी चार्ज, 12100 रुपये इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, 1848 रुपये टैक्स व आईडीएफ के 4655 बिल में जोड़े गए है।

मीटर की रीडिंग पिछली 15100 थी, इस बार की रीडिंग भी उतनी ही है। इस संबंध में बिजली विभाग से संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो छुट्टी होने के कारण बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें