फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डड्डूमाजरा डंपिंग जोन के पास 1.7 एकड़ में कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आवारा कुत्तों को सुरक्षित स्थान देने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। डड्डूमाजरा डंपिंग जोन के पास करीब 1.7 एकड़ जमीन को शेल्टर होम बनाया जाएगा। निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि शेल्टर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए नोडल अफसर भी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर में शेल्टर होम के लिए जमीन तलाशने का काम तेजी से शुरू किया गया था। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखा जाए। शहर में करीब 10 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं, जिनमें से 2500 से 3000 इन्हीं महत्वपूर्ण इलाकों में घूमते पाए जाते हैं।

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाने को कहा गया है। शहर में इस साल अब तक करीब 70 हजार से ज्यादा डॉग बाइट के केस रहे हैं। शेल्टर होम के साथ-साथ शहर में 200 फीडिंग पॉइंट भी प्रस्तावित हैं। इन स्थानों पर ही कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें