एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रेड लाइट जंप करने की बात कहकर एक कार चालक का चालान काट दिया, लेकिन उसको चालान की चिट नहीं दी।
बलटाना निवासी कार चालक राजेंद्र रावत ने इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नं. 1073 पर दी। साथ ही एसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को भी फोन पर शिकायत दी।
इसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पुलिस कर्मी उसके घर चालान की चिट देकर मामले को रफा-दफा किया।
जानकारी के अनुसार, बलटना निवासी राजेंद्र रावत सोमवार को कार लेकर आ रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर एक पुलिस कर्मी ने रेड लाइट जंप करने की बात कहर कर उसका लाइसेंस रख लिया और चालान काट दिया।
उसने चालान की चिट चालक को नहीं दी। इसके बाद राजेंद्र ने इसकी शिकायत हेल्पलाइन नं. और एसपी ट्रैफिक से की थी। वहीं, शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने कोई ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ा है।