पंजाबी फिल्म में आजकल एक नया दौर शुरू हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के कलाकार नजर आ रहे हैं। इस क्रम में मुंबई के डायरेक्टर भी अब पंजाबी मूवी इंडस्ट्री की ओर रुख कर रहे हैं।
इस बार टीवी सीरियल्स डायरेक्टर अभय बैजू छाबड़ा अपनी नयी पंजाबी फिल्म ‘यारां दा कैचप’ लेकर आ रहे हैं। सोमवार को होटल पर्ल में फिल्म के प्रेस रिलीज के दौरान ‘यारां दा कैचप’ की टीम मीडिया के रूबरू हुई।
फिल्म के लीड रोल में पंजाबी सिंगर हार्डी संधू, वरुण शर्मा, अनिल जुनेजा, अनीता हसनांदनी, यूविका चौधरी और शगुन जसवाल हैं। अन्य कलाकारों में बीएन शर्मा, जसविंदर भल्ला, राना रणबीर और रंजन सहगल का नाम शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ और थाईलैंड में हुई है।
कैरेक्टर के हिसाब से हुई है कास्टिंग : अभय
अभय से जब पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लीड में किसी प्रमुख एक्टर को क्यों नहीं लिया, तो उन्होंने बताया की फिल्म में कास्टिंग कैरेक्टर के हिसाब से हुई है। किरदार के हिसाब से ही सभी को रोल दिया गया है।
जिसके लिए यह एक्टर्स फिट बैठें और सभी ने अच्छा काम किया है। मेरी एक और पंजाबी फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी जिसका नाम ‘झल्ला आशिक’ है।
मुझे विश्वास था मूवी की स्क्रिप्ट और डायरेक्टर पर : हार्डी
पंजाबी गीत ‘सोच’ से हिट हुए हार्डी से पूछा गया कि कहीं आप सिंगिंग से सीधा एक्टिंग में आने कि जल्दी तो नहीं कर रहे, इस पर हार्डी ने बताया कि जब मैं अपनी पहली एलबम लांच कर रहा था तो भी सबने यही कहा था कि कहीं जल्दी तो नहीं कर रहा, लेकिन नतीजा आप सबके सामने है।
फिल्म के लिए भी सबने यही कहा, लेकिन जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्टर पर ध्यान दिया तो मुझे यह फिल्म भा गयी। इस फिल्म के बाद अपने नये प्रोजेक्ट पर काम करूंगा।
पंजाबी फिल्म में काम करने का सपना था: वरुण
मैंने चंडीगढ़ के आईटीएफटी कॉलेज से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कीहै। इसलिए यहां से खास लगाव है। पढ़ाई के बाद मुंबई चला गया और वहा इंटरनशिप के दौरान फुकरे फिल्म में (चूच्चे का) रोल मिल गया। फिल्म वार्निंग के बाद यह मेरी तीसरी फिल्म है और यही मेरा सपना था कि पंजाबी फिल्म में एक्टिंग करूं।
फिल्म के कलाकारों ने मनाई लोहड़ी
फिल्म के कलाकारों ने मिलकर सेव गर्ल चाइल्ड का मैसेज देते हुए लोहड़ी भी बनाई। इसमें पूरी कास्ट ने फिल्म का गाना भी गाया।