फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो हेरिटेज फर्नीचर का सेट अमेरिका में 18.56 लाख रुपये में हुआ नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के दो हेरिटेज फर्नीचर का सेट अमेरिका में 18.56 लाख रुपये में नीलाम हुआ है। ये नीलामी 17 जुलाई को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित की गई। यूटी प्रशासन के हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने इसकी शिकायत पहले दी थी लेकिन नीलामी को रोका नहीं जा सका।
विज्ञापन

जग्गा के मुताबिक स्विस आर्किटेक्ट पियरे जेनरेट की ओर से डिजाइन किए गए डेस्क-चेयर का एक सेट, एक फाइल रैक और एक जोड़ी नाइट स्टैंड लॉस एंजेलिस मॉडर्न ऑक्शंस (लामा) नामक नीलामी संस्था द्वारा नीलामी के लिए रखे गए थे। इनकी आरक्षित कीमत 29.23 लाख रुपये तय की गई थी। फाइल रैक और नाइट स्टैंड की जोड़ी को 18.56 लाख रुपये में नीलाम कर दिया गया, जबकि भारतीय दूतावास को पहले ही इस नीलामी की सूचना दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को उन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के कॉन्सुल जनरल डॉ. के श्रीकर रेड्डी को एक पत्र भेजा था, जिसमें 17 जुलाई को होने वाली इस नीलामी के बारे में जानकारी दी गई थी और अनुरोध किया गया था कि भारतीय धरोहर को बचाने के लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दूतावास की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे दो में से तीन वस्तुएं नीलाम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें