फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे! ये क्या, शारजाह जाने का किराया सस्ता और आने का इतना महंगा?

Sun, 18 Sep 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sharjah to Chandigarh flight - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयर इंडिया की ओर से चल रही शारजाह की फ्लाइट में जाने की टिकट सस्ती है। शारजाह से चंडीगढ़ आने का टिकट महंगा है। अगर आप शारजाह जाना चाहते हैं तो 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक का टिकट 6964 रुपये का है, जबकि आने का टिकट 8783 है।
विज्ञापन


यह टिकट 1819 रुपये महंगा है। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट की बुकिंग हो रही है। लोग इस फ्लाइट से सफर करने में दिलचस्पी ले रहे हैं। 29 सितंबर को शारजाह से आने का किराया 840 रुपये अधिक है। 

 यह है किराया
  दिनांक ----- जाने का किराया ---- आने का किराया
 19 सितंबर -----9084--------7804
 26 सितंबर -----6964--------6511
 29 सितंबर------6964--------7804
 1 अक्तूबर ------6964--------8783

शारजाह के लिए दूसरी फ्लाइट भी फुल गई

Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
शारजाह के लिए एयर इंडिया कीे दूसरी फ्लाइट शनिवार को रवाना हुई। दूसरी फ्लाइट भी फुल रही। इस दौरान इसका टिकट 9 से 12 हजार रुपये था। वहीं, 19 सितंबर की फ्लाइट में अभी टिकट का मूल्य 9084 रुपये है। जबकि आने वाली फ्लाइट का 7804 रुपये है। वहीं यह फ्लाइट सोमवार , वीरवार और शनिवार को रवाना होगी।

पहले हफ्ते में इस फ्लाइट का बेहतरीन रिस्पांस मिला है। एयर इंडिया केस्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट को बेहतरीन रिस्पांस मिला है। यहां से जाने वाली फ्लाइट का रुझान बेहतरीन है। अब यहां से अगले साल सिंगापुर और थाईलैंड की फ्लाइट का संचालन होगा।
विज्ञापन

सात फ्लाइट तीन घंटे देरी से रवाना हुईं

Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को दिल्ली और मुंबई से आने वाली सात  फ्लाइट्स टेकिभनकल कारणों से  तीन घंटे देरी से लैंड र्हुइं। इसी कारण ये तीन घंटे देरी से रवाना हुईं। सुबह 7.40 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, इंडिगो की 11.55 बजे जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12.30 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे लेट रही।

सुबह 11.30 बजे मुंबई जाने वाली गो एयर, दोपहर 12.25 बजे मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट , दोपहर बाद 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम को 6.05 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट तीन घंटे लेट रही। एयरपोर्ट मैनेजर केअनुसार मुंबई और दिल्ली के एयरपोर्ट पर टेकिभनकल खराबी आने के बाद फ्लाइट तीन घंटे लेट आई हैं। इसी कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यह देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें