फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या तो जॉब न मिलने से दूसरे ने अमेरिका में दी जान

Wed, 02 Oct 2019 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट/माहिलपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिलीपींस की राजधानी मनीला में फाइनेंस का कारोबार करने वाले करीबी गांव मुग्गोवाल निवासी हरभजन सिंह (40) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके साथ ही काम करने वाली एक लड़की की भी हत्या की है। हमलावर दोनों को गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन


मुग्गोवाल में मृतक हरभजन की बुजुर्ग मां मोहिंद्र कौर ने बताया कि गांव में खेतीबाड़ी से घर का गुजारा मुश्किल से होता था, जिसके चलते हरभजन सिंह करीब 2 साल पहले मनीला चला गया और वहां फाइनेंस का कारोबार करने लगा। सोमवार को काम पर जाते वक्त उसकी हत्या कर दी गई। हरभजन के पिता सगली राम की काफी पहले मौत हो चुकी है। हरभजन का बड़ा भाई मनजीत भी अप्रैल में दुबई से लौटा था पर 4 माह पहले दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। अब दूसरे बेटे की भी इस तरह असमय मौत से परिजन बदहवास हैं।

फरीदकोटः स्टडी के बाद अमेरिका में नहीं मिली जॉब, जान दी
गांव टहिना निवासी एक नौजवान ने अमेरिका में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जतिंदर पाल सिंह (27) अगस्त 2017 में स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। अप्रैल 2019 में उसकी पढ़ाई भी पूरी हो गई थी, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर उसने मंगलवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


मृतक के भाई तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पढ़ाई खत्म होने के बाद उसके भाई ने नौकरी के लिए कई जगह अप्लाई किया था लेकिन उसे कहीं योग्य जॉब नहीं मिली। उनकी जतिंदर से कई बार बात होती रहती थी और परिवार ने उसे कहा था कि यदि कार्य नहीं मिल रहा तो वह भारत लौट आए लेकिन उसने अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें