चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में यादगार ए रफी सोसाइटी की ओर से गीतों का कार्यक्रम होगा। सोसाइटी के संस्थापक बीडी शर्मा ने बताया कि यह संस्था 1985 से लगातार मोहम्मद रफी का जन्मदिन मनाती आ रही है।
मोहम्मद रफी का 101वां जन्मदिन चंडीगढ़ सेक्टर-18 टैगोर थिएटर में 20 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम में फरीदा जलाल और उनके बेटे यासीन बमरावर स्टार गेस्ट के रूप में उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में कलाकार मोहम्मद रफी के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। ट्राईसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा व हिमाचल से गायक इसमें अपनी प्रस्तुति देंगे।