फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से उड़कर आया कबूतर गुरदासपुर में पकड़ा गया, उर्दू में लिखी मोहर और नंबर चर्चा में

Fri, 22 May 2020 07:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
पाकिस्तान से उड़कर आया कबूतर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव खुदादपुर में पाकिस्तान से आए एक कबूतर को पकड़ा गया है। कबूतर के ऊपर उर्दू में नाम, एक मोहर तथा एक नंबर लिखा है। कबूतर को थाना बहरामपुर की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


बहरामपुर थाने के गांव खुदादपुर के सरपंच संदीप सिंह गुरुवार देर शाम अपनी हवेली में काम कर रहे थे। वहां अचानक एक सफेद कबूतर दिखा। उन्होंने किसी तरह कबूतर को पकड़ लिया। कबूतर की जांच करने पर उसके पंखों पर लाल रंग की उर्दू और काले रंग की अंग्रेजी में मोहर लगी है। पंखों पर एक नंबर छपा है। 


इसे भी पढ़ें- कनाडा से 200 और मलेशिया से 95 भारतीयों की वतन वापसी, हवाई अड्डे पर लगाए भारत माता के जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्दू विशेषज्ञों के अनुसार, जांच में पाया गया कि उर्दू में लगी मोहर में हरून ग्याशपुर और काले रंग की मोहर में यहूर एंड संस लिखा है। वहीं 923004476890 नंबर भी लिखा है। 

कबूतर उड़ता-उड़ता कहीं से यहां आ गया। प्राथमिक जांच में कुछ खास सामने नहीं आया है। कबूतर को संभाल कर रखा गया है और जांच की जा रही है। गांव के लोग कबूतर पाकिस्तान से उड़कर आने का दावा कर रहे हैं। -थाना प्रभारी परमजीत कुमार 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें