फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पेड़ से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 22 Mar 2020 12:40 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सेक्टर43/44 डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार एक पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-49 निवासी नीरज के रूप में हुई है। नीरज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात मोहाली से तीन युवक और एक युवती फॉर्च्यूनर से चंडीगढ़ की ओर आ रहे थे।

 

इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सेक्टर-49 निवासी गौरव और युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। जीएमएसएच-16 में जिन्हें भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर  गिरफ्तार  कर लिया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें