दिवाली की रात पटाखों के बीच अंधाधुंध गोलियों की आवाज ने लोगों में दहशत भर दी। गोली लगने से एक युवकी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घयाल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। वारदात पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे की है। वारदात रात करीब पौने आठ बजे हुई। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पहचान मुखविंदर सिंह (28) निवासी गांव मुगराला के रुप में हुई। घायलों की पहचान सूरज और राहुल कुमार के रुप में हुई। डीएसपी दीनानगर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा मुगराला के नंबरदार प्यारा सिंह के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दविंदर सैनी, काका निवासी दीनानगर, अंकुश, बंटी, सागर निवासी मुगराला और पंकज निवासी गांव जानीचक्क शामिल हैं।