फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से मिलने की हसरत रह गई अधूरी, न्यूजीलैंड जा रहे माता-पिता के साथ हुआ खौफनाक वाकया

Wed, 15 May 2019 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित मौहल्लखेड़ा रेलवे फाटक के पास अलसुबह ओवर टेक करते समय कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और कार चालक घायल हो गया। राहगीरों ने तीनों को कार से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पंजाब के बठिंडा जिले के भोला सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


कार चालक और भोला सिंह की पत्नी का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। भोला सिंह अपनी पत्नी गुरजीत कौर के साथ कार में सवार होकर बठिंडा से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। कार चालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भोला सिंह का बेटा अर्श सिंह न्यूजीलैंड में रहता है। 

विज्ञापन

भोला सिंह व उसकी पत्नी अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। सुबह नौ बजे की फ्लाइट थी। जिसके लिए सोमवार रात दस बजे बठिंडा से रवाना हुए थे। रात दो बजे नरवाना पहुंचे थे। कार चालक ने बताया कि आगे जा रहे ट्रक ड्राइवर को पास के लिए हॉर्न मारा तो उसने एक बार रास्ता छोड़ दिया लेकिन फिर से उसने एकदम से ट्रक को मोड़ दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई।

उसने बताया कि ट्रक चालक कार को लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए लेकर गया, जिसमें भोला सिंह की मौत हो गई। गुरजीत कौर को चोटें आईं। पुलिस ने कार चालक गुरप्रीत सिंह ने बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें