फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी ने लिया सबक, अब हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा के लिए बनाया जाएगा म्यूजियम

Wed, 06 Nov 2019 03:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
heritage furniture
विज्ञापन
देर आयत दुरुस्त आयत.. पीयू प्रशासन पर यह मुहावरा सही चरितार्थ होता है। आए दिन चोरी हो रहे हेरिटेज फर्नीचर से सबक लेते हुए प्रशासन म्यूजियम बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जगह देखी जा रही है और उसके बाद यूनिवर्सिटी का पूरा फर्नीचर इसमें कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। बाहर के लोग भी आकर यहां फर्नीचर देख सकेंगे।
विज्ञापन


पीयू की स्थापना के समय महत्वपूर्ण फर्नीचर था। इस फर्नीचर के डिजाइन भी अन्य फर्नीचर से भिन्न हैं। इसमें टेबल व कुर्सियां बड़ी संख्या में हैं। 300 से अधिक कुर्सियां पीयू के विभिन्न विभागों में रखी हुई हैं। साथ ही हेरिटेज टेबल भी 150 से अधिक बताई जा रही हैं। इन सभी फर्नीचर की विदेशी कीमत अरबों में बताई जा रही है। पिछले दिनों फ्रेंच व जर्मन विभाग से टेबल चोरी हो गई।

इससे पहले भी कई विभागों से हेरिटेज फर्नीचर चोरी हुआ। लगातार चोरी हो रहे इस हेरिटेज फर्नीचर को बचाने के लिए म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है। पीयू के सुरक्षा विभाग पर भी पीयू प्रशासन पूरी तरह यकीन नहीं कर पा रहा है। सुरक्षा होने के बाद भी फर्नीचर चोरी हो रहा है। हालांकि विभाग अध्यक्षों से कहा गया है कि उनके यहां मौजूद हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा करें।
विज्ञापन


चोरी को लेकर पीयू गंभीर, उठाए ये कदम
पीयू प्रशासन हेरिटेज फर्नीचर चोरी को लेकर गंभीर हो गया है। चोरी करने वाले गिरोह का तो पता लगाने के लिए तो कमेटी बना दी गई। वहीं सुरक्षा में भी जो चूक हो रही है उसे भी ठीक करने की तैयारी हो रही है। पीयू के तीनों गेटों पर वह सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे जिनकी छवि अच्छी होगी और फुर्ती से कार्य करते होंगे। साथ ही फर्नीचर यदि पीयू से बाहर गया तो जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी। ऐसी स्थिति में कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए म्यूजियम बनाने का भी प्रस्ताव रखा जा रहा है। जल्द ही इस पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा।
- प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें