फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला के कार्यक्रम में जेब कटने के बारे में रहे थे चेता, तभी किसी ने उन्हीं की जेब कर दी साफ

Tue, 22 Jan 2019 11:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोगों को जेब कटने के बारे में चेता रहे थे। लेकिन तभी घात लगाए जेब कतरे ने उनकी ही जेब साफ कर दी। मामला हरियाणा के जींद का है। यहां के सफीदों रोड पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कैथल निवासी एक सीएलजी सदस्य की जेब कट गई। उनकी जेब में 20 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

विज्ञापन

 
कैथल के डोगरा गेट निवासी रलदू राम सफीदों रोड पर हो रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला के कार्यक्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने आसपास के लोगों से कहा कि भाई देख लेना भीड़ में कोई जेब न काट ले, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनकी खुद की ही जेब कट गई।

रलदू राम ने कहा कि उनकी जेब में 20 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड, सीएलजी आईडी कार्ड, रोड सेफ्टी कार्ड, पेन कार्ड व दो एटीएम कार्ड थे। उन्होंने आस-पास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रलदू राम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें