जालंधर के थाना रामामंडी के अंर्तगत सूची पिंड चौक में ब्लूडार्ट दफ्तर के पास पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति उछलकर 20 फुट दूर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान संदीप शर्मा निवासी बशीरपुरा के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार विक्रम ने बताया कि उसका चाचा संदीप ब्लूडार्ट कंपनी में ड्राइवरी का काम करता था। वह गाड़ी लेकर सूची पिंड दफ्तर पहुंचा था। इस दौरान गाड़ी खाली होने का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद वह सड़क पार कर चाय पीने जा रहा था। जहां सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा धुंध की वजह से हुआ है, क्योंकि सुबह विजिबिलिटी काफी कम थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कर चालक फरार है जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।