जिस कारण सुमन रानी उसे छोड़कर चली गई थी। लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आई थी। इसके बाद अब करीब पंद्रह दिन पहले सुमन रानी अपने दोनों बच्चों और घर की रजिस्ट्री लेकर दोबारा चली गई। जिसकी वजह से सोनी काफी परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगत राम के बयान पर मृतक की पत्नी सुमन रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घरेलू कलह के कारण महिला ने की खुदकुशी
वहीं संगरूर के लहरागागा के नजदीकी गांव रामगढ़ संधुआं में मंगलवार को एक महिला ने घरेलू कलह के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी लहरागागा के प्रभारी एसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि संदीप कौर ने अपने ससुरालियों से परेशान होकर घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता जग्गा सिंह निवासी बिगड़वाल के बयान पर मृतका के पति तरसेम सिंह, सास मेलो कौर और ननद दीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।