फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत तोड़कर दुकान के अंदर घुसा युवक, हुआ कुछ ऐसा कि लग गई आग और जिंदा जल गया

Mon, 08 Jul 2019 07:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
दुकान के अंदर जिंदा जला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बटाला के गांव भूलेवाल में रविवार की रात दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसा युवक वहीं जिंदा जल गया। सोमवार सुबह जब दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो अंदर युवक का जला शव देखकर हैरान रह गया। मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वह मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने मृतक की पहचान जसपाल सिंह निवासी भूलेवाल के तौर पर की। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि जसपाल सिंह निवासी भूलेवाल शादीशुदा था और इन दिनों उसकी पत्नी उससे झगड़ कर मायके गई हुई थी। रविवार की रात जसपाल सिंह गांव में ही साइकिल रिपेयर की दुकान में घुसा। दुकान की छत पर लोहे की टीन थी। रात को जसपाल ने लोहे की टीन को उखाड़ी और अंदर घुस गया। दुकान के अंदर पेट्रोल की एक बोतल पड़ी थी।

Trending Videos
विज्ञापन

आशंका है कि छत से नीचे उतरते वक्त उसका पैर बोतल पर लगा और सारा पेट्रोल उसकी टांगों और पैरों पर पड़ गया होगा। अंधेरा होने की वजह से दुकान में रोशनी करने के लिए जसपाल सिंह ने अपनी जेब से माचिस की डिब्बी निकाली और तीली जलाई होगी। तीली के जलती ही आग उसकी पैरों और टांगों पर लग गई। दुकान के दोनों दरवाजे बंद होने की वजह से अंदर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। 

सोमवार की सुबह दुकानदार महिंदर सिंह ने दुकान खोली तो जसपाल सिंह का जला हुआ शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह का दुकान की छत तोड़ कर अंदर जाने की तस्वीरें गांव के गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। 

थाना घुमाण के एसएचओ हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि मृतक जसपाल सिंह की पत्नी ने अपने बयान में अपने पति को मानसिक तौर पर ठीक न होना बताया है और पुलिस ने पत्नी के बयान पर थाना घुमाण में 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें