फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में धान लगा रहा बिहार का मजदूर पहुंचा पाकिस्तान, ऐसे BSF को वापस मिला

Tue, 20 Jun 2023 11:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान सीमा पर दाखिल होने वाला मजदूर बिहार का रहने वाला है। थाना लोपोके की पुलिस के हवाले उसे कर दिया गया है। पुलिस ने भी केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार के पार खेती करने वाले किसान ने धान की रोपाई के लिए मजदूरों को काम पर लगाया था। इनमें से एक मजदूर गलती से पाकिस्तान चला गया। पाकिस्तान रेंजर्स ने उसे बीएसएफ को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी कमांडर (सीमा सुरक्षा बल) रवि कुमार गोधरा, बीओपी उत्तर धारीवाल ने पुलिस को बताया कि किसान परमप्रीत सिंह निवासी गांव चक अल्ला बक्श द्वारा कंटीली तार के पार अपने खेतों में धान की फसल लगाने के लिए छह मजदूरों को खेतों में लगाया था।

विज्ञापन


पांच मजदूर दोपहर का खाना खाने लौटे लेकिन एक मजदूर डोमी यादव निवासी बिहार गलती से पाकिस्तान चला गया। पाकिस्तान रेंजर्स ने उसे काबू कर लिया। बाद में पूछताछ के बाद वापस सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया। डोमी यादव को थाना लोपोके के हवाले किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

फेंसिंग पार किसान बिजली के चपेट में आया

उधर, बीएसएफ चौकी मस्ता गट्टी के पास तार पार खेती करने गया किसान बिजली की चपेट में आ गया। बीएसएफ जवानों ने उसे बचाया। सरपंच अनोख सिंह ने बताया कि उनके गांव का किसान पीटर खेती करने फेसिंग पार गया था। वहां बिजली के टूटे तार को जोड़ रहा था कि उसे अचानक करंट लगा। वहां तैनात बीएसएफ जवानों ने पीटर को जख्मी हालत में उठाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। अब पीटर की हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें