फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: कैथल की पूंडरी अनाज मंडी में हादसा, करंट लगने से प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत

Sun, 08 Oct 2023 02:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (पंजाब)

सार

साथियों ने कहा कि गेनू साहनी की मौत मालिक की लापरवाही का नतीजा है। मृतक के साथियों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी अनाज मंडी में रविवार को एक प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार सुबह धान की सफाई करते समय झरने में करंट आने से मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान गेनू साहनी (37) के रूप में हुई है। मृतक के साथी सुनील और मुन्ना ने बताया कि बिजली से संचालित झरने में पिछले लगभग 10 दिनों से करंट आ रहा था। मालिक को अवगत भी करवाया था लेकिन कोई सुध नहीं ली। अब इसकी कीमत गेनू को जान से चुकानी पड़ी। 

विज्ञापन


गेनू की मौत के बाद से सभी प्रवासी मजदूरों में भारी रोष है। मृतक के साथियों ने शव के पास रोष स्वरूप नारेबाजी की। मृतक के साथी सुनील ने बताया कि मृतक तीन बच्चों का बाप है और काफी गरीब है। गेनू साहनी की मौत मालिक की लापरवाही का नतीजा है। मृतक के साथियों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें