फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारने के बाद पुलिस स्टेशन की दीवार तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मारने के बाद पुलिस स्टेशन की दीवार तोड़ दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने कार चालक मॉडर्न कांप्लेक्स के रहने वाले 38 वर्षीय आशुतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर रात की है। आशुतोष कार से किशनगढ़ की तरफ से मनीमाजरा आ रहा था तो पुलिस स्टेशन के गेट से पहले उसने सामने से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से ऑटो पलट गया और उसके अंदर बैठे तीन लोग गंभीर घायल हो गए। बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ऑटो से टकराने के बाद जाकर पुलिस स्टेशन की दीवार में जाकर टकराई और इससे दीवार का काफी बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। राहगीर सचिन ने बताया कि रात को वहां से जा रहा था तो उसने देखा कि सड़क पर कई लोग घायल होकर गिर पड़े हैं। इनमें से दो लोगों को वह अपनी गाड़ी में डालकर मनीमाजरा अस्पताल ले गया। चोट लगने से दोनों के सिर पर खून निकल रहा था। घायलों में से एक व्यक्ति धर्मेंद्र को पहले सेक्टर- 32 रेफर किया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करआगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें