फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं करियर बनाना चाहती हूं, घरवाले जबरन कराना चाहते हैं शादी, जान को खतरा सुरक्षा चाहिए'

Fri, 31 Jul 2020 10:58 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 27 साल की है लड़की और उसने फिजिक्स से एमएससी किया है
  • एसएसपी को याची की रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के दिए आदेश
  • लड़की अपने जीवन को स्वतंत्र रूप से जीना चाहती है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहती हूं, करियर बनाना चाहती हूं। लेकिन मां-बाप जबरन शादी कराने पर तुले हैं, मुझे सुरक्षा प्रदान कीजिए। चंडीगढ़ निवासी एक युवती ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए अपने परिवार वालों से खुद को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए रूपनगर के एसएसपी को याचिकाकर्ता की रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि वह 27 साल की है और उसने फिजिक्स से एमएससी किया है। इसके साथ ही उसने भाषा से जुड़े कई कोर्स तथा कई पात्रता परीक्षाएं भी पास की हैं। वह अपने जीवन को स्वतंत्र रूप से जीना चाहती है और अपना करियर बनाना चाहती है, जबकि माता-पिता व अंकल उसकी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि इस प्रकार उसके अधिकारों के हनन की अनुमति नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट उसके अधिकारों की रक्षा करे। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए अब रूपनगर के एसएसपी को आदेश दिए हैं कि याचिकाकर्ता द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर वह जल्द से जल्द फैसला लें। साथ ही याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाए और यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें