फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कल से परेड ग्राउंड में लगेगी चार दिवसीय इन्स एंड आउट प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से 12 से 15 सितंबर तक सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 11वीं चार दिवसीय इन्स एंड आउट प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी में 150 से अधिक स्टॉल होंगे, जिनमें आधुनिक निर्माण सामग्री और नवीन तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्घाटन 12 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ, चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधुसूदन विज और सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना मौजूद रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद शहरी नियोजन और अवसंरचना विकास पर संगोष्ठी होगी। 13 सितंबर को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीपीडीएल, क्रेस्ट, पेडा और हरेडा के अधिकारी भाग लेंगे।
14 सितंबर को राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। चार दिनों तक प्रदर्शनी में विशेषज्ञ आधुनिक निर्माण तकनीक, रियल एस्टेट, अग्नि सुरक्षा, इंटीरियर और सजावट सहित कई विषयों पर सेमिनार करेंगे। अध्यक्ष मधुसूदन विज और सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने बताया कि पिछले एक दशक से यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें