फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में आईसीटी और नई तकनीकों पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू में आईसीटी और नई तकनीकों पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग ने केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी), एनसीईआरटी, नई दिल्ली के सहयोग से शिक्षकों, शिक्षक-प्रशिक्षकों और प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए आईसीटी एवं उभरती तकनीकें विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गोल्डन जुबिली हॉल में आयोजित शुरू हुआ, जो 7 फरवरी तक चलेगा। वीसी प्रो. रेनू विग ने सीआईईटी, एनसीईआरटी के प्रो. शिरीष पाल सिंह की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का समन्वय शिक्षा विभाग की चेयरपर्सन प्रो. जतिंदर ग्रोवर ने किया।
विज्ञापन

प्रो. जतिंदर ग्रोवर ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में आईसीटी और नई तकनीकों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं प्रो. शिरीष पाल सिंह ने बताया कि एनसीईआरटी, सीआईईटी के माध्यम से दीक्षा, प्रशस्त, ई-जादुई पिटारा, डिजिटल रिपॉजिटरी, वर्चुअल लैब और ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण जैसी पहलों के जरिए शिक्षा को अधिक रोचक और समावेशी बना रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें