फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग: आंदोलन में किसानों की मौत की जांच के लिए बने संयुक्त संसदीय कमेटी, राष्ट्रपति से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sat, 31 Jul 2021 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कृषि मंत्री ने यह कहकर गंभीर चूक की है कि केंद्र सरकार के पास किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौतों का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के सदस्य शामिल थे। प्रतिनिधमंडल ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) का गठन करने की मांग की।  

विज्ञापन


हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कृषि मंत्री ने यह कहकर गंभीर चूक की है कि केंद्र सरकार के पास किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौतों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह अन्नदाता के बलिदानों को भुलाने वाली बात है, जो आठ माह से तीनों काले कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की ओर से किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 537 किसानों के शहीद होने का स्पष्ट सबूत होने के बावजूद यह दावा हैरान करने वाला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें