फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बापूधाम कॉलोनी ढाबा संचालक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बापूधाम कॉलोनी फेज-2, सेक्टर-26 में पाकीजा ढाबा संचालक पर आधी रात कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना शुक्रवार देर रात एक बजे की बताई जा रही है। ढाबा संचालक फुरकान अंसारी घर से नीचे उतरकर ढाबे पर काम करने वाले वर्करों को कुछ युवकों से हुए झगड़े से बचाने के लिए नीचे आए तो चार-पांच युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

फुरकान अंसारी पत्नी अमरीन ने बताया कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। एक आंख की रोशनी चली गई है, एक हड्डी टूटी है और डाक्टरों का कहना कि कुछ नसें दबने से ब्रेन हैमरेज जैसी स्थिति बन गई है।
37 लाल के फुरकान को गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

फुरकान की पत्नी ने बताया कि उन पर हमला बापूधाम सेक्टर-26 फेज-2 के कुछ युवकों ने किया है। इसमें फुरकान दो युवक भूरा, कालू को पहचानते हैं और कुछ अज्ञात युवक उनके साथ थे। इस मामले में परिजनों और स्थानीय निवासियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें