फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः खेत में खड़ी थी कार, लोगों ने जब जाकर देखा तो उड़ गए होश

Thu, 01 Nov 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पंजाब के फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास खेतों में खड़ी कार में रहस्यमयी हालात में पिछली सीट पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के मुंह से झाग तथा आंखों से खून निकल रहा था। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका है। सूचना मिलने पर फगवाड़ा के एसपी मनदीप सिंह, थाना सतनामपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पतड़, थाना सदर प्रभारी शिव कंवल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


 मृतक की पहचान बाद में जसकरण सिंह पुत्र हरमिंदर सिंह वासी गोरया के रूप में की गई। पुलिस को दी जानकारी में मृतक जसकरण सिंह के भाई शरणजीत सिंह ने बताया कि जसकरण सिंह उसका छोटा भाई था। 31 अक्तूबर रात को अपने घर से अपने किसी दोस्त की मां के बीमार होने की बात कहकर घर से निकला था।

 देर रात घर नहीं आया और उसका फोन भी बंद आ रहा था। वह रात से उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह किसी ने उनकी कार फगवाड़ा में हरदासपुर के पास खड़ी होने की सूचना दी। कार में पिछली सीट पर पड़ी लाश उसके भाई की है। उसने किसी पर शक प्रकट नहीं किया लेकिन उसने कहा कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। जिस पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें