कांग्रेसी नेता ने सरपंच की गाड़ी में करवाई थी लोड, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर देहात के हलका नकोदर में पुलिस ने 15 पेटी चुनावी शराब बरामद की है। थाना नूरमहल की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान दलजिंदर सिंह निवासी लिद्दड़ां गांव नकोदर सदर के रूप में हुई है। यह केस एक्साइज विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर साहिल रंगा के बयान पर दर्ज किया गया है।
नकोदर हलके में तैनात इंस्पेक्टर साहिल रंगा ने कहा-उन्हें एसडीएम ऑफिस से सूचना दी गई कि नूरमहल के गांव संघा जागीर के पास एक गाड़ी में शराब लोड की जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना के आधार पर तुरंत टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। जानकारी के मुताबिक वीडियो में देख रहे नकोदर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर एक्साइज विभाग और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने बरामद की गई शराब के बारे में दलजिंदर से पूछताछ की पर कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं, उसके पास से कोई परमिट भी बरामद नहीं हुआ है, पुलिस ने 15 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जब्त कर ली है।