फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ अकाल तख्त को शिकायत, मर्यादा उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को शिकायत पत्र सौंपा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सैनी ने माछीवाड़ा (लुधियाना) स्थित गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में माथा टेकते समय गुरु साहिब की हजूरी में सुरक्षा कर्मियों के हथियारों के साथ खड़े होने के माध्यम से सिख मर्यादा का उल्लंघन किया।
शिकायतकर्ता सिख नेता अमरजोत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे में ताकत, पद या हथियार का प्रदर्शन गुरुद्वारे के नियमों और गुरु मर्यादा का उल्लंघन है और यह सीधे तौर पर बेअदबी की श्रेणी में आता है। उन्होंने गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया क्योंकि मर्यादा बनाए रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया कि भाजपा नेता रंजीत गिल, तजिंदर सिंह सरां और भूपिंदर चीमा मौजूद थे लेकिन उन्होंने भी किसी तरह का दखल नहीं दिया। अमरजोत सिंह ने सिख संगत से अपील की है कि अकाल तख्त साहिब इस मामले की गंभीरता से जांच करे, नायब सिंह सैनी को बुलाकर सफाई मांगी जाए और गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के रोल की भी समीक्षा की जाए। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में यह गंभीर चुनौती बन सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें