फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में 17 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्रा दादा-दादी, भाई और चाचा के साथ रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे जब उसका भाई घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के अंदर छात्रा पंखे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाय, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने हाल ही में दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव में रहते हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें