फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1508 में से 902 ने पूरा किया होम क्वारन्टीन, प्रशासन ने अपनी साइट से नाम हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में 1508 लोगों में से 902 लोगों ने होम क्वारंटीन का समय वीरवार को पूरा कर लिया। इसके बाद जहां एक ओर इन लोगों ने अपने घर के बाहर लगा नोटिस हटा दिया, वहीं प्रशासन ने भी ऑफिशियल साइट से क्वारंटीन पूरा कर चुके लोगों का नाम हटा दिया है। एडीशनल कमिश्नर व नोडल ऑफिसर अनिल गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन के बाद बाहर से आने वाले व संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। इन सभी को 14 दिन तक अपने ही घर में रहना था।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में वीरवार तक कुल 1508 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें से 902 लोगों ने अपना होम क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर पहले ही कह चुके हैं कि जो लोग होम क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं, वह घर के बाहर लगा नोटिस हटा सकते हैं। वीरवार को ज्यादातर लोगों ने अपने घरों के बाहर से नोटिस हटा दिया। वहीं प्रशासन होम क्वारंटीन किए गए लोगों की जानकारी भी अपने ऑफिशियल साइट पर लगातार अपडेट कर रहा था। सभी 902 लोगों के नाम साइट से हटा दिए हैं। जैसे-जैसे अन्य लोग अपना होम क्वारन्टीन पूरा करेंगे वैसे ही लोगों के नाम साइट से हटा दिए जाएंगे।
डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 35 लोग होम क्वारंटीन
डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में पॉजिटिव मरीजों में से एक मरीज चंडीगढ़ नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग में कार्यरत हैं। ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत कर्मचारी के संपर्क में आने वाले 35 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। कर्मचारी के साथ काम करने वाले दूसरे कर्मचारी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें