फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्राॅपर्टी दिलाने के नाम पर हड़प लिए 90 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्राॅपर्टी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 90 लाख रुपये हड़प लिए। मोहाली निवासी रविंदर वालिया की शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंदर वालिया ने बताया कि मोहाली निवासी बलजीत सिंह ने प्राॅपर्टी दिलाने के नाम पर उससे 90 लाख रुपये ले लिए। बलजीत सिंह ने जाली दस्तावेजों का सहारा लेकर उन्हें प्राॅपर्टी का झूठा आश्वासन दिया और रकम ऐंठ ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें