गर्मियों में यात्रियों की भागमभाग को लेकर रेलवे ने कमर कसनी शुरू कर दी है। अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने नौ समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
यह ट्रेनें कुल 728 फेरे लगाएंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल-वैष्णो देवी कटरा के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कुल 78 फेरे लगाएगी।
यह 2 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह आनंद विहार से सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात 9 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे कटरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04402 वैष्णो देवी कटरा से आनंद विहार के लिए प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, चक्की बैंक और जम्मूतवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।