फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ रहना नहीं चाहती 8वीं की छात्रा, गुनाह ही ऐसा किया, पुलिस भी चकराई

Thu, 08 Mar 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
girl student
विज्ञापन
8वीं की छात्रा अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहती। उसने मां से मिलने तक से साफ इंकार कर दिया, इसके पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। मामला हरियाणा के हिसार का है। जिले के एक गांव में एक महिला अपनी बेटी को छह दिन से भूखा रख रही थी और उससे मारपीट कर रही थी।
विज्ञापन


बेटी ने एक आदमी का घर आने-जाने का विरोध किया तो महिला ने आठवीं में पढ़ने वाली 14 साल की बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। किशोरी ने स्कूल आकर अध्यापिका को आपबीती बताई तो मामला पुलिस और प्रशासन की नॉलेज में लाया गया। प्रशासन ने किशोरी को एक आश्रम में भेज दिया है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

girl student
एक गांव की आठवीं कक्षा की छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल पहुंची। वह गुमसुम थी। उसने एक अध्यापिका से फोन मांगा। अध्यापिका को शक हुआ। उन्होंने मामला स्टाफ की नॉलेज में डाला। छात्रा ने स्टाफ को बताया कि वह छह दिन से भूखी है और उसकी मां उससे मारपीट करती है।

उसने बताया कि उनके घर में एक आदमी अकसर आता-जाता है। उसने उसके आने का विरोध किया तो मां प्रताड़ित करने लगी। उसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम स्कूल में पहुंची। छात्रा ने प्रशासन की टीम को आपबीती बताई। बच्ची को बाद में एक आश्रम में भेज दिया गया।

वहीं स्कूल में पहुंचे आजाद नगर चौकी के एसआई अमर सिंह ने बताया कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वह मामले में अभी कुछ नहीं बता सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें