फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लघु उद्योगों में ‘आधी आबादी’ का जलवा, 87 हजार महिलाएं चला रहीं औद्योगिक इकाइयां, उत्तर में सबसे ज्यादा

Thu, 09 Feb 2023 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब की महिला उद्यमियों की संख्या उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर 87 हजार तक पहुंची है। हरियाणा में 70 हजार और हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं एमएसएमई चला रहीं हैं। 
विज्ञापन
women empowerment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों (एमएसएमई) में ‘आधी आबादी’ का जलवा है। उत्तरी क्षेत्र में पंजाब में सबसे ज्यादा औद्योगिक इकाइयां महिलाएं चला रही हैं। उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सूबे में ऐसी महिला उद्यमियों की संख्या 87 हजार पार कर गई है। वहीं, हरियाणा इस मामले में 70 हजार के आंकड़े के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं एमएसएमई का संचालन कर रही हैं।

विज्ञापन


उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर एक जुलाई, 2020 से पंजाब में महिलाओं के स्वामित्व वाले पंजीकृत एमएसएमई की संख्या सबसे अधिक 87,039 है। इसके बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा में इस अवधि के दौरान महिलाओं के संचालन वाले 69,961 एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं लघु औद्योगिक इकाइयां चला रही हैं।

मौजूदा दौर में उद्यम पोर्टल पर शीर्ष 10 एमएसएमई क्षेत्रों में पंजाब में कुल 3,57,703 लाख पंजीकरण हैं, जिनमें महिलाओं के नेतृत्व वाले एमएसएमई की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। वहीं, चंडीगढ़ में इस अवधि में 3,885 एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं। हालांकि, पंजाब में इस दौरान महिलाओं के नेतृत्व वाले 38 एमएसएमई को बंद किया गया है, जबकि 17 एमएसएमई को हिमाचल प्रदेश और एक चंडीगढ़ में बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाओं में केंद्र सरकार ने सार्वजनिक खरीद नीति के तहत महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई से खरीद के लिए तीन प्रतिशत का प्रावधान रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें