फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की 86 सेवाएं ऑनलाइन, घर बैठे ले सकेंगे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग विभागों की 86 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को घर बैठे ये सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। सेक्टर-10 स्थित एक निजी होटल में सांसद किरण खेर और प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इन सेवाओं का शुभारंभ किया। सरकार की योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थी के खाते में सीधे रुपये भेजने (डीबीटी) व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन करने वाला चंडीगढ़ पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। इसके लिए सर्विस प्लस पोर्टल और उमंग नाम से दो एप भी जारी किए गए हैं। दोनों के जरिए लोग 27 सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस सेवा से लोगों को पारदर्शिता के साथ बेहतर सुविधा मिल सकेगी। प्रशासक ने कहा कि ई-सेवाओं का शुभारंभ नागरिक केंद्रित सेवाओं की पारदर्शिता, दक्षता की दृष्टि को समाहित करता है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि नागरिक केंद्रित सेवाओं को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से कुल 86 ई-सेवाएं शुरू की गई हैं। इन सेवाओं में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की आठ सेवाएं, संपदा कार्यालय और श्रम विभाग की पांच सेवाएं, परिवहन विभाग की 17 सेवाएं, आबकारी एवं कराधान विभाग की 23 सेवाएं, 22 प्रत्यक्ष रूप से और पांच अप्रत्यक्ष रूप से सरकार की योजनाओं के अंतर्गत सीधे खाते में राशि प्राप्त करने वाली सेवाएं शामिल हैं।
प्रशासक ने कहा कि मैं दृढ़ता से मानता हूं कि पारदर्शिता, दक्षता और समय प्रबंधन अच्छे काम की कुंजी है। ई-सेवाओं का यह शुभारंभ सभी विसंगतियों को दूर करने के साथ ही प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है ताकि नागरिक बिना किसी बाधा के बेहतर सेवाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

बॉक्स
एक क्लिक पर मिलेंगी इन विभागों की सेवाएं
----------------------------------
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड : आवासीय संपत्तियों के लिए एक क्लिक पर नोड्यूज सर्टिफिकेट, एक मुश्त राशि भुगतान प्रमाणपत्र, ब्याज घटक प्रमाणपत्र, संपत्ति को गिरवी रखने की अनुमति, एनओसी के लिए आवेदन के साथ लीज अधिकारों के हस्तांतरण और फ्री होल्ड संपत्ति के हस्तांतरण को पंजीकरण के आधार पर ऑनलाइन संशोधित कराया जा सकेगा।
परिवहन : पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) व राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) दोनों महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन विभाग हैं। वाहन की आरसी से संबंधित आरएलए की 10 सेवाओं और वाणिज्यिक वाहनों से संबंधित एसटीए कार्यालय की सात सेवाओं को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है।
संपदा विभाग : संपदा कार्यालय भी संपत्ति के स्वामित्व के हस्तांतरण, विलेख के निष्पादन, एनओसी जारी करने और आवंटनपत्र को ऑनलाइन जारी करने में मदद मिलेगी।
आबकारी एवं कराधान विभाग : आबकारी एवं कराधान विभाग से संबंधित 23 विभिन्न लाइसेंसों से जुड़ी सेवाएं अब ऑनलाइन मिलेंगी।
श्रम विभाग : चंडीगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की विभिन्न ई-सेवाओं का शुभारंभ किया गया। श्रमिकों के लिए चल रहीं पांच योजनाओं अंतर्गत आने वालीं 24 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। अब लोगों को विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें