पीजीआई को 800 पीपीई किट सौंपी
चंडीगढ़। इन्फोसिस फाउंडेशन ऑफ ट्रस्टीज ऑफ अरपन (जॉय ऑफ गिविंग) ने बुधवार पीजीआई को 800 पीपीई किट सौंपी। इसके अलावा 500 मिलीलीटर हैंड सैनिटाइजर की एक हजार बोतलें और 10 हजार फेस मास्क दिए।
संस्था के सेंट्रल हेड डॉ. समीर गोयल व अभिषेक गोयल, सीआईआई के चेयरमैन डॉ. एसपीएस ग्रेवाल के नेतृत्व में यह सभी सामान पीजीआई को सौंपा। संस्था के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। इस ओर संस्था ने अपनी ओर से कदम बढ़ाया है।
इस सामान से कोरोना को हराने में लगे डॉक्टर व अन्य सदस्यों को मदद मिलेगी। इस मौके पर पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगतराम, डीडीए प्रो. कुमार गौरव धवन, वित्तीय सलाहकार कुमार अभय, प्रो. राकेश सहगल और प्रो. अरुण बंसल मौजूद रहे।