चंडीगढ़ सेक्टर 39 की मंडी में सोशल डिस्टेंस के लिए मार्किंग की जा रही है।
चंडीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच यूटी में गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। इस बार यूटी में 1.5 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
इस बार प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के कारण ग्रेन मार्केट-39 में गेहूं खरीद के लिए व्यवस्था की है। खरीद के दौरान सोशल डिस्टेसिंग रहे इसके लिए मात्र 20 कमीशन एजेंट्स को परमिशन दी गई है। आपको बता दें कि यूटी प्रशासन कोरोना संक्रमण को तोड़ने के लिए सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में भीड़ को कम करने के लगातार प्रयास कर रहा है। गेहूं खरीद के दौरान इस बार ग्रेन मार्केट के बजाय सेक्टर-39 स्थित ग्रेन मार्केट को चुना गया है। इसके लिए यूटी प्रशासन की ओर से यहां पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सोशल डिस्टेसिंग रहे इसको लेकर निशान बना दिए गए हैं। गेहूं खरीद के लिए यूटी की ओर से 20 कमीशन एजेंट्स को परमिशन दी है। इस बार 1.5 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य यूटी के द्वारा रखा गया है। यहां पर पंजाब और हरियाणा से भी काश्तकार कनक की बिक्री करने के लिए आते हैं।
26 ग्रेन मार्केट में भीड़ कम हो इसके लिए 39 की ग्रेन मार्केट में इस बार कनक खरीद की योजना बनाई है। खरीद शुरू हो गई है। कमीशन एजेंट के नाम भी तय कर दिए गए हैं।
-केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम, चंडीगढ़