फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना जांच की आठ नई लैब होंगी स्थापित, ग्रामीण क्षेत्रों में होगा फोकस

Sun, 09 May 2021 01:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अधिक से अधिक लोगों के नमूने लिए जाएं और लोगों को तीन दिन के बजाय एक ही दिन में रिपोर्ट मिल सके, इसलिए स्वास्थ्य विभाग आठ और नई लैब शुरू करने जा रहा है। इनमें ज्यादातर वो जिले हैं, जहां पर अभी तक आरटीपीआर लैब नहीं है और इनके सैंपल दूसरे जिलों में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए अब प्रदेश में नमूनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। फिलहाल रोजाना 50 हजार से अधिक लोगों के नमूले लिए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों के नमूने लिए जाएं और लोगों को तीन दिन के बजाय एक ही दिन में रिपोर्ट मिल सके, इसलिए स्वास्थ्य विभाग आठ और नई लैब शुरू करने जा रहा है। इनमें ज्यादातर वो जिले हैं, जहां पर अभी तक आरटीपीआर लैब नहीं है और इनके सैंपल दूसरे जिलों में भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पहले प्रदेश में केवल 13 लैब थी, 8 सरकारी 5 निजी। फिलहाल 40 लैब काम कर रही हैं। इनमें 19 सरकारी हैं और 21 प्राइवेट लैब हैं। जल्द ही विभाग 8 और लैब शुरू करने जा रहा है, जहां पर कोरोना का टेस्ट हो सकेगा। विभाग का लक्ष्य है कि आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोका जाए।

घटेगा लैब पर बोझ, जल्दी मिल सकेगी रिपोर्ट
इस पर टेस्टिंग को लेकर लैब पर जबरदस्त बोझ है। कर्मचारियों को न तो छुट्टी मिल पा रही है और न ही आराम। दूसरा, सैंपल अधिक होने के कारण तीन तीन दिन में कोरोना की रिपोर्ट आ रही है। सरकार चाहती है कि कोरोना टेस्ट के बाद जल्दी रिपोर्ट मिल सके, इसलिए नई लैब शुरू की जा रही हैं। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि लोगों को जल्दी रिपोर्ट मिल सके। इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां स्थापित होनी हैं लैब
लैब उन जिलों में स्थापित की जाएंगी, जहां के सैंपल दूसरे जिलों में भेजे जाते हैं और जहां पर अभी तक लैब नहीं है। इनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, पलवल, फरीदाबाद, रामपुरा (नारनौल), चरखी दादरी और झज्जर व एक अन्य जिला शामिल हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने बताया कि विभाग लोगों के लिए तमाम प्रयास कर रहा है। इन लैबों को जल्द ही शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर रिपोर्ट मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें