फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वीं का छात्र क्लास में खेल रहा था ब्लू व्हेल गेम, चेकिंग में पकड़ा गया

Sun, 22 Oct 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
Blue Whale Game - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बीबी वाला रोड पर स्थित सिलवर ओक्स स्कूल के एक सातवीं कक्षा के छात्र के ब्लू व्हेल गेम में फंसने का संदेह जताया जा रहा है। स्कूल में चेकिंग के दौरान वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। स्कूल प्रबंधकों ने मौके से मोबाइल बरामद किया। हालांकि पुलिस और स्कूल प्रबंधकों ने ब्लू व्हेल गेम के खेलने की पुष्टि नहीं की है। छात्र की काउंसलिंग करवाकर उसको समझाया गया है। परिजनों और स्कूल प्रबंधकों की ओर से एसएसपी नवीन सिंगला के पास एक प्राइवेट कार चालक राहुल के खिलाफ शिकायत दी गई है। जांच अधिकारी एसपी डी स्वर्ण खन्ना ने बताया कि पुलिस राहुल की तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सिलवर ओक्स स्कूल के प्र्रबंधक इंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनके स्कूल के स्टाफ ने रूटीन में कक्षाओं में चेकिंग की थी। इस दौरान सातवीं कक्षा के एक छात्र से मोबाइल बरामद किया गया। इस पर स्टाफ ने छात्र के परिजनों को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। मौके पर छात्र ने बताया कि शाम को जब वह मॉडल टाउन फेज 3 में ट्यूशन पढ़ने जाता था तो वहां पर उसे एक राहुल नामक युवक मिला। वह उसे अपनी डस्टर कार में बैठाकर ले जाता था और उसे गेम खेलने के लिए मोबाइल दे देता था। इसके बाद वह गेम खेलने का आदी हो गया। राहुल ने ही उसे मोबाइल दिया था और कहा था कि वह स्कूल में उस पर गेम खेला करे।

स्कूल प्रबंधक बराड़ ने बताया कि जैसे ही उनके ध्यान में उक्त गेम से जुड़ा पहला मामला सामने आया था तो तुरंत उन्होंने स्कूल स्टाफ को विद्यार्थियों की रूटीन चेकिंग करने के आदेश दे दिए थे। फिलहाल जिस छात्र से मोबाइल बरामद किया गया है, उसकी काउंसलिंग कर उसको समझाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें