फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोम्पिटेंट फाउंडेशन के 13 स्थानों में लगे रक्तदान शिविर में 769 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समाजसेवी व भाजपा नेता संजय टंडन की अगुवाई वाले कोम्पिटेंट फाउंडेशन ने हनुमान जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में कुल 13 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कोरोना के खौफ को दूर कर उत्साह के बीच कुल 769 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व केंद्रीय राज्य वित्त एवं वाणिज्य मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने वेबिनार के माध्यम से किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विभिन्न स्वयं सेवी संगठन, एसोसिएशन व ब्लड बैंकों का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान शिविर सेक्टर-19 में मेयर रविकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, महासचिव संजय पुरी, फार्मा सेल ईचार्ज प्रिंस भंढुला, सेक्टर-17 प्लाजा में व्यापारी नेता संजीव चड्डा, राकेश संगर, गौरव गोयल, सुशील बंसल, शिव मानस मंदिर में मंडल अध्यक्ष अवि भसीन, जरनैल सिंह, एसपीएस सगर और प्रमोद शर्मा, मौलीजागरां गुरुद्वारा में हरजीत सिंह, पार्षद शक्ति देवशाली और अनिल दुबे, मनीमाजरा में सुखजीत बराड़, पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा, कमल शर्मा, जिलाध्यक्ष मनु भसीन, ला भवन में जिलाध्यक्ष रविंदर पठानिया, अरुणदीप सिंह, ललित कंसल, अमित राणा, सेक्टर-17 बस स्टैंड में जसवंत सिंह, अजीत सिंह, विक्रम सिंह, कोम्पिटेंट टावर्स में विनय ग्रोवर और नरेश धूरिया, कोम्पिटेंट हाउस में परमजीत सिंह और व्यास चंद्रा, अंबाला में स्थानीय विधायक असीम गोयल, अर्पित और पंकज, शिमला में चेतन बरगटा, पार्षद किरन बावा और सुनाम में जतिंदर कालरा और धीरज कुमार के प्रयासों से कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस मौके पर अश्विनी मुंजाल ने 149वीं, जीपीएस भट्टी ने 96, जबकि संदीप बंसल ने 44वीं बार रक्तदान किया।
केंद्रीय राज्य वित्त एवं वाणिज्य मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी संजय टंडन के प्रयासों की तारीफ की। संजय टंडन ने कहा कि अगले अभियान में उनका प्रयास 50 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करना होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना का नियंत्रण करने में ‘मेरा बूथ - कोरोना मुक्त - वैक्सीनेशन युक्त’ को सिरे से मजबूती देंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें