फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! चार साल से बंद कोठी का बिल आया 76 हजार

Wed, 16 Dec 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
केयर टेकर के उस समय होश उड़ गए, जब उसने चार साल से बंद कोठी का बिजली का बिल 76 हजार रुपये देखा। मामला मोहाली के फेज-4 का है। यहां सालों से बंद पड़ी एक कोठी का बिजली का बिल 76920 रुपये आया है। इससे कोठी के केयर टेकर परेशानी में आ गए हैं।
विज्ञापन


जब उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग में पूछताछ की तो उन्हें जवाब मिला कि बिल इसी तरह आता रहेगा। हारकर उन्होंने इस संबंध में जिला उपभोक्ता फोरम में मामला ले जाने की तैयारी है। साथ ही केस में विभाग के अधिकारियों को भी पार्टी बनाने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक, फेज-4 का मकान नंबर 662 दलीप सिंह नाम के व्यक्ति पर है। दलीप सिंह कोठी को पहले ही बेच चुके हैं। जबकि कोठी की देखभाल विनीत वर्मा कर रहे हैं। विनीत वर्मा ने बताया कि कोठी चार साल से बंद है। ऐसे में इस कोठी का बिल इतना ज्यादा आ जाना उनकी समझ से बाहर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से मिलने गए तो उनका जवाब था कि इसी तरह आगे भी एवरेज बिल आता रहेगा। भले ही कोठी बंद पड़ी हो।

उन्होंने बताया कि वैसे तो छह साल से कोठी बंद है। उसमें बिजली जली ही नहीं है। ऐसे मे एवरेज बिल कैसे आ सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग उनका कोई भी तर्क सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में उन्होंने उपभोक्ता अदालत में मामले को लेेकर जाने की तैयारी की है।

पांच हजार कमरे का किराया, बिल भेजा डेढ़ लाख
अधिक बिल भेजने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सेक्टर-115 में पांच हजार के मासिक किराए पर रहने वाले व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये का बिल बिजली विभाग ने भेजा था। काफी समय तक व्यक्ति परेशानी उठाता रहा था। मामला ध्यान में आने के बाद विभाग ने उसकी शिकायत सुनी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें