फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राज्य को 14 अगस्त को मिलेंगे 76 नए आम आदमी क्लीनिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे शुभारंभ

Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी है। सूबे में 583 क्लीनिक चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में 403 गांवों और 180 शहरों में आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 76 नए आम आदमी क्लीनिक 14 अगस्त को राज्य सरकार की ओर से शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान इनका शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी पंजाब के सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने शनिवार को दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में 403 गांवों और 180 शहरों में 583 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं। इनका अब तक 44 लाख से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है, जबकि 20 लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त मेडिकल टेस्ट करवाए हैं। इन क्लीनिकों पर 38 तरह के टेस्ट किए जाते हैं और 80 तरह की दवाएं लोगों को दी जाती हैं। इन क्लीनिकों से 30 करोड़ रुपये से अधिक की दवाएं दी जा चुकी हैं।

इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई योजना के तहत 550 हाउस सर्जन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। सरकार ने इन सबकी सैलरी 30 से बढ़ाकर 70 हजार रुपये कर दी है। इसका असर यह हुआ कि 300 डॉक्टरों ने बाढ़ के समय में बेहतर सेवाएं दी हैं। राज्य में 40 जिलास्तरीय अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। इनमें 19 जिलास्तरीय, छह सब डिवीजन व 15 कम्युनिटी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाई
सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पटियाला में 233 करोड़ की लागत से ट्राॅमा सेंटर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पटियाला व अमृतसर मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट के लिए 25-25 सीटें बढ़ाई गईं। मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए नए क्लासरूम, हॉस्टल व फैकल्टी होम स्थापित किए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार ने एनएचएम की राशि रोकी
सेहतमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य को मिलने वाला पैसा बंद कर दिया है। फिर भी सूबा सरकार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर पैसे जारी कर रही है। सूबा सरकार आयुष्मान को लेकर अपना हिस्सा दे रही है। नशे की आदी लोगों को अस्पतालों में दाखिल करवाकर इलाज करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें