फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2019: कश्मीर मुद्दे पर बौखलाए पाकिस्तान के लिए सेना तैयार, दोनों कमांड हाईअलर्ट पर

Wed, 14 Aug 2019 11:18 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बॉर्डर पर तैनात नॉदर्न कमांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू एवं कश्मीर के पुनर्गठन के मुद्दे से नाखुश पाकिस्तान अपनी ‘खीझ’ उतारने की फिराक में है। पाकिस्तान घाटी ही नहीं पंजाब में भी माहौल खराब करने की कोशिश कर सकता है। इसके लिए पाकिस्तान अपने प्रायोजित आतंकवाद का सहारा ले सकता है। दोबारा पुलवामा हमले जैसी आतंकी घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के बाद से सेना की नॉर्दर्न और वेस्टर्न कमांड ने अपनी कमर कस ली है। इसी के चलते जहां नार्थ और साउथ कश्मीर में सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की जा चुकी हैं। वहीं हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस ने भी अपने-अपने राज्यों में भी हाईअर्लट घोषित करते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

इस दौरान रेलों और बसों की खासकर गहन चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उधर, नॉर्दन और वेस्टर्न कमांड के दोनों कमांडर भी फील्ड में सैन्य अभियानों और सुरक्षा इंतजामात का निरंतर जायजा ले रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस भी हाईअर्लट पर है। विगत दिवस एलांते मॉल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेना

सेना की नार्दन कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। वे लगातार उतर व दक्षिण कश्मीर के अति संवेदनशील इलाकों का दौरा कर वहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे है। उन्होंने अपने जवानों और अफसरों से उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लद्दाख समेत कुपवाड़ा, बारामूला, भिम्बर गेल, चंद्रकोट इत्यादि सेक्टर में बनी सेना चौकियां का दौरा किया।

वेस्टर्न कमांड की सभी कोर तैयार
वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत सभी कोर और सैन्य यूनिटों को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वेस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने ‘व्रज कोर’ के सैन्य अफसरों से मुलाकात कर कोर की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। वहां उन्होंने व्रज कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद दत्ता से विभिन्न सुरक्षा मसलों पर चर्चा की।

पंजाब बॉर्डर सील, बीएसएफ अफसर भी कर रहे गश्त
खुफिया एजेंसियों ने यह भी आशंका जताई है कि पंजाब से सटे पाक बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश भी की जा सकती है। मौजूदा हालात के मद्देनजर पंजाब में पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है और बीएसएफ ने यहां गश्त के लिए नफरी भी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं जवानों के साथ बीएसएफ के अफसर भी सीमाओं पर डटे हैं और गश्त में शामिल है। पंजाब पुलिस ने भी पंजाब राज्य में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन

हरियाणा में नाकाबंदी, संदिग्धों पर नजर

मौजूदा हालातों के चलते हरियाणा पुलिस ने अपनी पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली व यूपी बॉर्डर से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। हरियाणा से गुजरने वाली बसों और रेलों पर खास नजर रहेगी। इनकी चेकिंग कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी।

पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। प्रदेश में लोगों और वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार चेक-पॉइंट पर वाहनों विशेषकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटल जैसे स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

घाटी में सुरक्षा ही नहीं सहयोग को भी आगे रहेगी सेना
घाटी में तैनात सेना के जवानों और अफसरों को यह भी निर्देश दिए गए हैं। वे घाटी के लोगों के साथ घुल मिल कर रहे और उनकी सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनके सहयोग में भी आगे रहे। कुछ शरारती तत्वों के चलते घाटी में अफवाहों का बाजार बहुत गर्म है। इसलिए सेना इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाना चाहती है। घाटी में आवाम और सेना के बीच सहयोग और सौहार्द का क्या माहौल है, सेना इसे भी सामने लाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें