फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 की उम्र में मां बनी अमृतसर की दलजिंदर कौर, जन्मा बेटा

Thu, 12 May 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
अमृतसर की दलजिंदर कौर को 72 साल की उम्र में मां बनने का सुख नसीब हुआ - फोटो : social media
विज्ञापन
अमृतसर की दलजिंदर कौर को 72 साल की उम्र में मां बनने का सुख नसीब हुआ है। बीती 19 अप्रैल को हिसार में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम अरमान सिंह रखा है। दलजिंदर कौर के पति मोहिंदर सिंह गिल की उम्र 79 साल है। दलजिंदर 3 साल से इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) ट्रीटमेंट ले रही थीं। 
विज्ञापन


शादी के 46 साल बाद हुई संतान
बता दें कि दलजिंदर और उनके 79 वर्षीय पति मोहिंदर सिंह गिल को संतान की प्राप्ति शादी के 46 साल बाद हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दलजिंदर की संतान की इच्छा इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ( IVF-टेस्ट ट्यूब) तकनीक की वजह से पूरी हो सकी। हैरानी की बात यह है कि दलजिंदर और मोहिंदर 2013 से अमृतसर से हिसार इस ट्रीटमेंट के लिए आ जा रहे थे।

हिम्मत नहीं हारी
दो बार आईवीएफ साइकल नाकाम रहने के बाद भी दोनों ने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार बीते वर्ष जुलाई में दलजिंदर को कंसीव करने में कामयाबी मिली। हिसार में नेशनल फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डॉ अनुराग बिश्नोई ने कहा कि ये महिला उनसे पहली बार 2013 में मिली थीं। सेंटर पर ये दूसरा केस है जिसमें 70 वर्ष से ऊपर की महिला की संतान की इच्छा पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें