70 वें गणतंत्र दिवस पर जवानों के साथ फिल्मी हस्तियां भी बॉर्डर पर जोश भरते हुए नजर आईं। वरुण धवन ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दी। कई हजार की संख्या में मौजूद देशवासी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। वहीं फिल्म उरी के हीरो विकी कौशल और यमी गौतम ने भी देशभक्ति का जज्बा भरा। पाकिस्तान के ठीक सामने खड़े होकर इन हस्तियों ने 'ललकार' लगाई।
बता दें कि एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म उरी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में जमकर धमाल मचाया। अब लोगों के जुबां पर एक ही डायलॉग है 'How is the Josh?' । दरअसल इसी जोश के साथ विक्की कौशल शनिवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहना गर्व की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि हमे इसे पहनने का सौभाग्य मिला है। विक्की कौशल के साथ यमी गौतम भी नजर आईं।
देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग बीटिंग रीट्रीट देखने आए। इस दौरान सीमा पर देशभक्ति गाने और नारे गूंजते नजर आए हैं। हजारों के संख्या में लोग पहुंचे थे। सेना के जवान भारत माता जय के नारे लगा लोगों में जोश भरते नजर आए। लोगों की गर्जना ऐसी थी कि पाकिस्तान के लाहौर तक ये बुलंद नारे सुनाई दिए होंगे।